Mahila College

दुम्बीसाई गाँव में महिला कॉलेज चाईबासा ,राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन

चाईबासा, 9 अप्रैल 2026: महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) बी.एड. यूनिट ने बी.एड. सत्र 2023-25 के वॉलेंटियर्स के लिए दुम्बीसाई गाँव में विशेष शिविर का शुभारंभ किया। आज दिनाँक 9 अप्रैल 2026 को इस शिविर का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, प्रो. डोरिस मिंज तथा सोनुवा के मानकी दलपत देवगम उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने सभी अतिथियों व वॉलेंटियर्स का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विशेष शिविर वॉलेंटियर्स में सामुदायिक सेवा, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देगा।

डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने कहा कि गाँव के लोगों में सहयोग की भावना प्रबल है, हमें उनसे सीखने की आवश्यकता है। डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने जोर देकर कहा कि हमें स्वयं को दूसरों की सेवा के लिए सदैव तैयार रखना चाहिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मानकी दलपत देवगम ने वॉलेंटियर्स का दुम्बीसाई गाँव में स्वागत किया, जबकि प्रो. डोरिस मिंज ने शिविर के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम वॉलेंटियर्स में सामाजिक गुणों का विकास करेगा।

एन.एस.एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अर्पित सुमन ने बताया कि यह विशेष शिविर 9 से 15 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना का यह विशेष कार्यकलाप निम्नलिखित रूपरेखा पर आधारित है:

– दिन 1: उद्घाटन और रूपरेखा तैयार करना
– दिन 2:स्वच्छता और स्वास्थ्य (मेडिकल चेकअप कैंप)
– दिन 3:शिक्षा और बाल विकास (आंगनबाड़ी विजिट)
– दिन 4: पर्यावरण और जल संरक्षण (मूवी के माध्यम से)
– दिन 5: ग्रामीण समस्याएं और सरकारी योजनाएं (महिला समिति केंद्र में विजिट)
– दिन 6: कौशल और सांस्कृतिक प्रतिभा (आर्ट एंड क्राफ्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम)
– दिन 7: समापन

इस अवसर पर डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. राजीव लोचन नमता, डॉ. बबीता कुमारी, प्रो. शीला समद, प्रो. धनंजय कुमार, प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो. मदन मोहन मिश्रा, सोनुवा के मानकी अभय सोय अन्य प्राध्यापकगण तथा बी.एड. सेमेस्टर-4 के वॉलेंटियर्स के साथ सेमेस्टर-1 की वॉलेंटियर्स व छात्राएँ उपस्थित रहीं।

 

Leave a Comment