आज दिनांक 30-03-2026 को महिला कॉलेज बी.एड. बहुउद्देशीय भवन में बी.एड. छात्राओं द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य तथा प्राध्यापकों द्वारा समारोह का शुभारंभ किया गया तथा छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना के द्वारा इस समारोह को आगे बढ़ाया। प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा राष्ट्रीय एकता का भाव आता है। छात्राओं विभिन्न प्रकार के प्रस्तुति द्वारा इस समारोह को यादगार बनाया तथा साथ ही ईद की सेवइयाँ भी बाँटी। उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने सभी छात्राओं को ईद की बधाइयाँ दी और उनके सुंदर भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, डॉ राजीव लोचन नामता, डॉ ओनिमा मानकी, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ बबीता कुमारी, शीला समद, प्रीति देवगम, मदन मोहन मिश्रा, सितेन्द्र रंजन सिंह एवं धनंजय कुमार और साथी बी
एड. सेमेस्टर-4 सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-1 की छात्राएँ उपस्थित थीं।
ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया
