Mahila College

महिला कॉलेज चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

चाईबासा। महिला कॉलेज, चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की लगभग 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अवसर पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, जिला युवा पदाधिकारी अभिषेक आनंद एवं डॉ. सुचिता बाड़ा ने छात्राओं को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर मदन मोहन मिश्रा ने छात्राओं को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

Leave a Comment