Mahila College

महिला कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा आज एक भव्य ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

महिला कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा आज एक भव्य ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना तथा प्राचीन से आधुनिक इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करना था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य बिकास कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिंहा, इतिहास विभाग से विभाग अध्यक्षा डॉ अमृता जायसवाल, डॉ ललिता सुंडी, डॉ अंजना सिंह एवं पीजी इतिहास विभाग से डॉ विकास नंदन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत विविध इतिहास के थीम जैसे- नालंदा विश्वविद्यालय, भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में महिला, सेरेन्गेसिया घाटी स्मारक, आधुनिक भारत में धन निष्कासन, डोम्बारी बुरु, ताजमहल, मंदिर स्थापत्य कल शैली, हम्पी का विठ्ठल नाथ मंदिर, आकर्षिणी मंदिर, पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता, संसद भवन, खरसावां गोली कांड, जलियांवाला बाग दृश्य, मोहनजोदड़ो,पलामू का किला, भारतीय प्राचीन मुद्रा, टाटा स्टील, लाल किला, गुप्त काल का स्वर्णयुग एवं पारसनाथ मंदिर आदि रहा। बच्चों ने वेस्ट मेटेरियल रंग , थर्माकोल, प्राकृतिक पदार्थों का प्रयोग करके बहुत ही मनमोहक एवं ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया। साथ ही बच्चों ने अपने प्रदर्शनी के साथ व्याख्या भी प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से इतिहास को रोचक और सजीव बनाने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया और प्रदर्शनी की सराहना की।
अंत में इतिहास विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कॉलेज के कला संकाय,विज्ञान संकाय,बीएड विभाग एवं इंटर कॉलेज के अध्यापक गढ़ उपस्थित रहें।

Leave a Comment