Mahila College

75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा मुहिम

महिला कॉलेज, चाईबासा परिसर में 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा मुहिम मंगलवार को छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा रैली निकाली गई। यह रैली कॉलेज के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक एवं पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस रैली की शुरुआत प्राचार्या महोदया के जोशपूर्ण एव उत्साहवर्द्धक वक्तव्य द्वारा हुई।

यह मुहिम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम है जिसके द्वारा जन जन के लिए भारत की पहचान, राष्ट्रीयता एव गर्व का प्रतीक को उजागर करना हैंl इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने देश एवं इस दिन के महत्व एव क्रांतिकारियो के बलिदान को याद दिलाना है। साथ ही हर घर स्वाधीनता दिवस के शुभअवसर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस रैली में कॉलेज प्राचार्या डा. प्रीति बाला सिन्हा, डा० निवारण महथा, डॉ. सुचिता बारा, डॉ. अमृता जयसवाल, डॉ बबिता कुमारी, शीला समद, डॉ० अर्पित सुमन टोप्पो, सितेन्द्र रंजन सिंह, धंनजय कुमार, शताब्दी दत्ता, एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में प्रेम मधुसूदन गोप, प्रतिमा गोप, अंवन्ती कुमारी, महावीर एवं भारी संख्या में छात्राएं शामिल हुई।

 

Leave a Comment